फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The hospitality of the ulema to Rahul Gandhi

उलेमा की मेहमान नवाजी कर गए राहुल गांधी

Thu, 06 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The hospitality of the ulema to Rahul Gandhi
सदर मोहतमिम को पानी पिलाते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद दारुल उलूम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भले ही यहां मेहमान बनकर आए हों, लेकिन वह खुद ही उलेमा की मेहमान नवाजी कर गए।
विज्ञापन


दारुल उलूम के मेहमानखाने में राहुल गांधी ने जहां मोहतमिम को काजू खिलाए। वहीं दारुल उलूम वक्फ के सदर मोहतमिम से मुलाकात दौरान उन्होंने पानी पिलाकर उनका दिल जीत लिया।

बुधवार को देवबंद पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भले ही उलेमा से मुलाकात के दौरान सियासी गुफ्तगू नहीं की, लेकिन उन्होंने कुछ ही मिनटों में उलेमा का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


दारुल उलूम के मेहमानखाने पहुंचे राहुल गांधी को जब मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने ड्राईफ्रूट देने के लिए मेज से डिब्बा उठाया तो राहुल ने तुरंत डिब्बा अपने हाथ में लेकर मोहतमिम को काजू खिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर मोहतमिम बनारसी ने हल्की मुस्कराहट से उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी दारुल उलूम वक्फ के सदर मोहतमिम मौलाना सालिम कासमी के आवास पर पहुंचे।


जहां उन्होंने पहुंचते ही सबसे पहले मौलाना सालिम से सिर पर हाथ रखते हुए दुआ के लिए कहा। इसके बाद राहुल ने टेबल पर रखा पानी का गिलास उठाकर मौलाना सालिम को पानी पिलाया। दोनों ही जगह राहुल के इस मेहमान नवाजी के अंदाज को देखकर उलेमा खुश हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed