फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The hospital is paying the bills of AC and heater of the employees

कर्मचारियों के एसी और हीटर का बिल भर रहा अस्पताल

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The hospital is paying the bills of AC and heater of the employees
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्साकर्मियों के एसी और हीटर का बिजली बिल विभाग चुकता कर रहा है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी घरों में एसी और हीटर का प्रयोग कर रहे हैं जिसमें अस्पताल प्रशासन को हर माह 25 से 30 लाख रुपये विद्युत बिल के भरने पड़ रहे हैं। जानकर हैरानी होगी कि अधिकारी तो अधिकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी घरों में एसी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में सिंगल रूम से लेकर सीएमओ की कोठी समेत 150 से अधिक सरकारी आवास हैं। इनमें सिंगल रूम, डबल रूम, थ्री रूम और उससे ऊपर की कैटेगरी के मकान शामिल हैं। सभी के लिए बिजली का अलग-अलग बिल निर्धारित है। मगर जो कर्मचारी महीने में मात्र 322 रुपये बिल चुका रहे हैं, वह भी जमकर एसी का आनंद ले रहे हैं। करीब 50 फीसदी घरों पर एसी लगे हुए हैं। इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि इन ज्यादातर घरों में भोजन भी हीटर पर बनता है। कई-कई माह तक गैस सिलिंडर नहीं भरवाए जाते हैं। अब अनेक कर्मचारी शहर में अपना मकान होने के बावजूद अस्पताल परिसर के आवास को छोड़ना नहीं चाहते हैं। बिजली की अंधाधुंध बर्बादी की जानकारी होने के बाद भी अधिकारी मौन हैं। संवाद
विज्ञापन

आवास की श्रेणी निर्धारित बिल
सिंगल रूम सैट 322
टू रूम सैट 1074
थ्री रूम सैट 1874
बड़े आवास 2486
कुछ कर्मचारी बिल भी नहीं चुकाते
जिला अस्पताल के जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि एसबीडी जिला अस्पताल में बिजली बिल और मकान का किराया कर्मचारियों के वेतन से काट लिया जाता है। मगर महिला अस्पताल में अनेक कर्मचारी ऐसे भी हैं जो अपने वेतन से बिजली का पैसा नहीं कटवाते हैं। यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की बर्बादी ठीक नहीं है। कर्मचारियों के घरों पर मीटर लगने चाहिए थे, जो पूर्व के अधिकारियों ने लगवाए नहीं। मामले को दिखवाया जाएगा। कर्मचारियों को पत्र जारी कर बिजली की बर्बादी रोकी जाएगी और कोशिश की जाएगी कि सभी आवासों पर मीटर लग जाएं।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed