{"_id":"63fa54b46696d0ef780fa8c4","slug":"the-highway-was-closed-three-times-due-to-the-drawing-of-the-high-tension-line-in-talhedi-saharanpur-news-c-14-1-132798-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तलहेड़ी में हाइटेंशन लाइन खींचने के चलते तीन बार बंद रखा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तलहेड़ी में हाइटेंशन लाइन खींचने के चलते तीन बार बंद रखा हाईवे
Sun, 26 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
तलहेड़ी में बिजलीघर के निर्माण कार्य के चलते बंद किया गया हाईवे
देवबंद/तलहेडी बुजुर्ग। शाहपुर में निर्माणाधीन 220 केवीए बिजलीघर में शनिवार को हाइटेंशन लाइन खींचने का कार्य किया गया। जिसके चलते सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे को पौने घंटे तक बंद रखना पड़ा। इसकी वजह से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा।
शाहपुर बिजलीघर में निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। शनिवार को हाईवे को पार करने लिए जमीन से करीब 180 फीट ऊंचे विद्युत खंबों पर लाइन खीचने का कार्य अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। चूंकि लाइन खींचने के चलते कोई अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए निगम अधिकारियों ने पुलिस की मदद ली। 15-15 मिनट का तीन बार ब्रेक लिए जाने के कारण पुलिस द्वारा अवरोधक लगाकर हाईवे को बंद किया गया। जिस कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। यातायात कंट्रोल करने के लिए तलहेड़ी चौकी प्रभारी अजय कसाना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। साथ ही अन्य व्यवस्था की दृष्टि से स्वास्थ्यकर्मी विनोद चौधरी, मनीष कुमार, जसवंत और डॉ. राजेश भी एंबुलेंस के साथ मौके पर ही रहे।
एसडीओ गौरव झिंझानिया व लाइन इंचार्ज जेई प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आगामी एक हफ्ते में बिजलीघर को सुचारू रूप से चालू करा दिया जाएगा। अब तक नानौता से ही देवबंद 132केवी बिजलीघर को विद्युत आपूर्ति हो रही थी। लेकिन अब निर्माणाधीन 220 केवीए बिजलीघर के चालू होने से देवबंद और नागल क्षेत्र के करीब 200 से अधिक गांवों को लाभ पहुंचेगा। विद्युत आपूर्ति में भी पहले से ज्यादा सुधार हो जाएगा। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास कुमार, दुर्गेश कुमार, अब्दुल कादिर, उपसा कंपनी के ज्योति प्रकाश, हाईवे टीम के इंजीनियर आलोक वर्मा, अरविंद कुमार व वीरेंद्र सिंह आदि निर्माण कार्य संपन्न होने से मौके पर ही डटे रहे।