फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The harshness of winter on Sunday, people shivering

Saharanpur News: रविवार को सर्दी का सितम, ठिठुरे लोग

Sun, 28 Jan 2024 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The harshness of winter on Sunday, people shivering
सहारनपुर। भले ही दो दिन धूप निकलने से कुछ राहत मिली हो, लेकिन तीसरे दिन फिर से सर्दी का सितम बढ़ा। घने कोहरे से सुबह की शुरुआत हुई। दोपहर तक कोहरा ही छाया रहा। ऐसे में अधिकतम छह तो न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक गिरा। सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। वहीं, घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को मौसम में खासा बदलाव देखा गया था। सुबह कोहरा रहा, लेकिन दोपहर होते ही तेज धूप निकली थी। लोगों को लगा कि अब मौसम साफ रहेगा और सर्दी का सितम नहीं बढ़ेगा। लेकिन रविवार ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चलती रही। शाम होते ही सर्दी का प्रकोप और अधिक बढ़ता गया। कामकाज निपटाकर लोग जल्दी घर पहुंचे। यहीं नहीं कहीं जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते भी नजर आए।
विज्ञापन

2.4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
शनिवार को न्यूनतम 3.9 और अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकलने से रविवार का तापमान गिरा। न्यूनतम 2.4 तो अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी सर्दी बरकरार रहने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों लेट पहुंचीं ट्रेनें
कोहरे के कारण रविवार को कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 2:13 घंटे, जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed