{"_id":"60e34b9c8ebc3e13527abbe5","slug":"the-glory-returned-to-the-stadium-the-players-shed-sweat-saharanpur-news-mrt5460100129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में लौटी रौनक, खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में लौटी रौनक, खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से बंद चल रहा डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार से खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन ही स्टेडियम में रौनक नजर आई। अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शुरू करते हुए पसीना बहाया।
पहले दिन अलग-अलग खेलों के 50 से अधिक खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचे। लंबे समय बाद स्टेडियम खुलने की वजह से खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह और जोश नजर आया। आलम यह रहा कि बॉक्सिंग रिंग में जगह नहीं मिलने की वजह से कई खिलाड़ी मैदान पर ही बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आए। फुटबाल के खिलाड़ियों ने भी 16 माह बाद खुद को आजमाया और मैदान पर खूब पसीना बहाया। चूंकि सिंथेटिक ट्रैक बनाने का कार्य चल रहा है। इसके बावजूद एथलेटिक्स के खिलाड़ी बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने पहले वार्मअप और बाद में ट्रैक के बाहर दौड़ लगाई। इंडोर गेम की बात करें तो बैडमिंटन में प्रैक्टिस शुरू करते हुए खिलाड़ियों ने कई मुकाबले खेले। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ प्रशिक्षण देर शाम तक चलता रहा। प्रशिक्षक खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश देते नजर आए। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रशिक्षण करने को कहा गया है। यदि कोई पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिनेमा हॉल खुले, मगर नहीं पहुंचे दर्शक
शहर के सिनेमा हॉल भी कोरोना से बचाव की इंतजामों के साथ सोमवार से खुल गए, लेकिन कोई नई पिक्चर रिलीज नहीं होने की वजह से वहां दर्शक नहीं पहुंच सके। हालांकि हॉलों में साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्टाफ ने पहुंचकर अपना काम निपटाया।
विज्ञापन
जिम में लौटने लगे खिलाड़ी
शहर में 45 से अधिक छोटे और बड़े जिम हैं। कोरोना की वजह से जिम बंद रहने की वजह से खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। अब जिम खुलने की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को कई खिलाड़ियों ने जिम पहुंचकर पसीना बहाया। हालांकि पहले दिन संख्या कम रही। जिम संचालकों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में हालात और सुधरने के बाद पहले की तरह रौनक लौटेगी।