फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The girl students tied the protective thread on the wrists of the students

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Sat, 21 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The girl students tied the protective thread on the wrists of the students
यूपीएस झिंझौली में छात्रों को राखी बांधती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/गंगोह (सहारनपुर)। यूपीएस झिंझौली में मीना मंच के अंतर्गत सुगमकर्ता स्वाति वरम ने बच्चों को रक्षाबंधन के त्योहार का महत्व बताया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने बालकों को राखी बांध कर और माथे पर तिलक लगा उनकी आरती की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक चरण सिंह स्वामी को भी सभी बच्चों ने राखी बांधी। अध्यापिका स्वाति वर्मा द्वारा बच्चों को बिस्किट गेम करवाया जिसमें उनके माथे पर बिस्किट रखना था और बिना हाथ लगाए उसको खाना था। बच्चों ने गेम का भरपूर आनंद लिया। इसके बाद मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। वंशिका कश्यप, मिस्बा, रिया, मंतशा, वंशिका, वैशाली, आरुषि, चांदनी आदि रहे।
विज्ञापन

गंगोह के गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में तेज बारिश के बीच गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में बच्चों एवं अध्यापकों ने बड़े हर्ष उल्लास से रक्षाबंधन मनाया। अंजना शर्मा, उमा गर्ग, सीमा, गीता गोयल, अनु रानी, मयंक शर्मा, सचिन शास्त्री एवं सचिन शर्मा ने बच्चों को विभिन्न पौराणिक कथाओं के माध्यम से रक्षाबंधन के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, उप प्रधानाचार्य पूजा सिंह, रविन्द्र शर्मा, विकास पुंडीर, अनुज, विकास कुमार, नीरू, वंदना शर्मा, काजल एवं मीनाक्षी रहे। नामदेव पब्लिक स्कूल में बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखियाँ बाँधी और मिठाइयाँ खिलाई और भाइयों ने उनकी रक्षा करने की शपथ ली। प्रधानाचार्या रजनी राजपूत, पंकज राजपूत, अरविंद शर्मा, सचिन शर्मा, मनोज कौशिक, राहुल, अमित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed