फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The gifts of the district will be completed soon: Upadhyay

जिले की सभी मांगों को कराया जाएगा पूरा: उपाध्याय

Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The gifts of the district will be completed soon: Upadhyay
सर्किट हाउस में लोगो की समस्याये सुनने के दौरान केबीनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के समक्ष बस अ? - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। तीन दिवसीय दौरे पर सहारनपुर आए उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्यक्ष ने कहा कि सहारनपुर की सभी मांगों को जल्द पूरा कराया जाएगा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जिले को कई सौगात दी हैं। जिन्हें निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।
सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठैक में अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत तीन-तीन मंत्रियों का दल प्रत्येक मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा कर जनसमस्याएं सुन रहा है। जिनसे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने कई मांगें रखी हैं। इनके तहत मां शाकंभरी देवी मंदिर तक पक्की सड़क जल्द बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वीकृत हवाई अड्डे को जल्द शुरू कराया जाएगा। चार धाम यात्रा के लिए हेलीपेड बनाकर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। जल्द मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय कक्षाएं शुरू होंगी। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। देवबंद के त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। विशेष तौर पर हृदय रोग विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने भी समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। इनके अतिरिक्त विधायक देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, डीएम अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के साथ ही कई कार्य जल्द होंगे पूरे
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तालाबों के सौंदर्यीकरण, नए तालाब विकसित करने, ग्राम सचिवालय बनाने, पंचायत भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोंद्धार निर्धारित समय कराया जाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं, जिनमें कार्य धीमी गति से होने की शिकायत मिली हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराकर कार्यों को जल्द पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
शिक्षा के साथ देंगे संस्कार
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पूर्व सरकारों ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बदहाल कर दिया था। फर्जी डिग्रियां दी जाती थीं, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद से शिक्षा पद्धति में बदलाव हुआ है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार मिलें और भारतीय संस्कृति से भी अवगत कराया जाए। इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

------------
बस अड्डे की समस्या का होगा समाधान
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शहर की बस अड्डे की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed