फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The forensic team sought evidence from bank officials on 15 points.

Saharanpur News: फॉरेंसिक टीम ने बैंक अधिकारियों से 15 बिंदुओं पर मांगे साक्ष्य

Fri, 04 Sep 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The forensic team sought evidence from bank officials on 15 points.
सहारनपुर। करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के मामले में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। टीम द्वारा बैंक अधिकारियों से 15 बिंदुओं पर साक्ष्य मांगे गए हैं। इनमें सीसीटीवी फुटेज, कर्मियों के फिंगर प्रिंट आदि शामिल हैं। साथ ही बरामद जाली नोटों को अलग रखा गया है।
विज्ञापन


महानगर के सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने करेंसी चेस्ट में फिंगर प्रिंट, सीसीटीवी आदि फुटेज को देखा। बृहस्पतिवार की देर शाम टीम जांच कर लौट गई। शुक्रवार को टीम ने फिर से करेंसी चेस्ट में पहुंचकर जांच की। इसके बाद सुबह 12 बजे के करीब फॉरेंसिक टीम अपनी जांच पूरी कर वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम ने करीब डेढ़ दिन तक चेस्ट में रहकर हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच की है। सीसीटीवी फुटेज को देखा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैमरे या फिर अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों से तो छेड़छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन

टीम को अब मांगे गए साक्ष्यों का इंतजार है। जैसे ही मांगे गए साक्ष्य टीम को मिलेगी। फॉरेंसिक टीम जांच को आगे बढ़ाएगी। करेंसी चेस्ट में अभी तक की जांच में 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के नोट जाली मिले हैं। जानकारी के मुताबिक करेंसी चेस्ट में ही इन नोटों को अलग रखा गया है। हालांकि फॉरेंसिक टीम ने अभी पकड़े गए जाली नोटों की जांच नहीं की है। माना जा रहा है कि जाली नोटों में से कुछ नोट को आगे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भी भेजा जा सकता है। इससे तस्वीर और भी साफ होगी। चेस्ट में जाली नोट मिलने के मामले में कई एजेंसियां जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि करेंसी चेस्ट में इतनी संख्या में जाली नोट कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed