फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fog covered the whole day, the cold wave left shivering

Saharanpur News: पूरे दिन छाया रहा कोहरा, शीत लहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Thu, 05 Jan 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The fog covered the whole day, the cold wave left shivering
देर रात सहारनपुर में छाया रहा घना कोहरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिन भर कोहरा छाए रहने और शीत लहर चलने से अधिकतम तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। अगले 24 घंटे में मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा। कोहरे के साथ शीत लहर चलने के कारण लोगों का खुले आसमान के नीचे खड़ा होना तक मुश्किल रहा। सुबह दस बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ गया। उम्मीद थी कि बुधवार की तरह दोपहर में धूप निकल आएगी, लेकिन दिन भर कोहरा नहीं छटने के कारण धूप नहीं निकल सकी। लोग दिन भर गर्म कपड़ों में पैक नजर आए। दिन में कबाड़ जलाकर हाथ सेकते नजर आए। रेलवे रोड के लोगों ने बताया कि नगर निगम अलाव के लिए लकड़ी शाम को डालता है, जो रात में जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में दिन में लकड़ी नहीं होने पर उनको कबाड़ जलाना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह बुधवार के न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्स्यिस की तुलना में बढ़कर 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, लेकिन अधिकतम तापमान में भारी गिरावट रही। बुधवार को जो अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था बृहस्पतिवार को गिरकर वह 9.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

सहारनपुर में ठिठरती ठंड में बच्चे को गर्म कपड़े पहना कर बच्चे को लेजाता परिवार

सहारनपुर में ठिठरती ठंड में बच्चे को गर्म कपड़े पहना कर बच्चे को लेजाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में कोर्ट रोड पुल के फुटपॉथ अलाव के सहारे बैठा व्यक्ति

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में कोर्ट रोड पुल के फुटपॉथ अलाव के सहारे बैठा व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में स्कूल जाती छात्राएं

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में स्कूल जाती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed