फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The first show of noise and stalled

नहीं चलने दिया शोरगुल का पहला शो

Sat, 02 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The first show of noise and stalled
सिनेमाघर पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में एक सप्ताह इंतजार के बाद रिलीज हुई शोरगुल से पुलिस और प्रशासन की टेंशन कम नहीं हुई। पुलिस ने पहले शो चलने पर रोक लगा दी। दूसरे शो में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। सिनेमाघरों में पुलिस तैनात देख दर्शक वापस लौट गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के दो सिनेमाघरों राकेश टॉकीज और एसआरई मॉल में फिल्म शोरगुल को रिलीज किया गया। फिल्म के रिलीज होने की सूचना से पुलिस और प्रशासन टेंशन में आ गया।
विज्ञापन


सिनेमाघर मालिकों के अनुसार राकेश टॉकीज में पुलिस और प्रशासन ने पहला शो चलाने पर रोक लगा दी। दूसरे शो तक पुलिस ने दोनों सिनेमाघरों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद थी कि शोरगुल के लिए भारी भीड़ पहुंचेगी। पहले शो में लोग पहुंचे भी, लेकिन शो न होने पर दर्शकों को वापस लौटना पड़ा। दूसरे शो के लिए दर्शक पहुंचे तो वहां भारी पुलिस बल तैनात देख किसी अनहोनी की आशंका के चलते बिना फिल्म देखे ही वापस लौट गए। 


राकेश सिनेमाघर में पहला शो लगभग 3.30 बजे शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि फिल्म शोरगुल के सिर्फ दो शो चलाए जाने की अनुमति दी गई है। सिर्फ 9.30 बजे तक ही फिल्म चल सकेगी। यही नहीं पुलिस ने ठीक 3.30 बजे सिनेमाघर का मुख्य द्वार जबरन बंद करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed