{"_id":"6898db72125680d1d10bc245","slug":"the-first-open-merit-will-be-released-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-156090-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज जारी होगी पहली ओपन मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज जारी होगी पहली ओपन मेरिट
Sun, 10 Aug 2025 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पहली ओपन मेरिट आज जारी होगी। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश 12 और 13 अगस्त को होंगे।
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहली तीन मेरिट जारी हो चुकी हैं, जो 26 जुलाई, एक अगस्त और छह अगस्त को जारी की गई थी। तीनों मेरिट के आधार पर 25 हजार सीटें भरी जा चुकी हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए महाविद्यालयों और संस्थानों द्वारा 11 अगस्त यानी आज शाम पांच बजे पहली ओपन मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद 12 अगस्त को ऑफर लेटर जारी करने के साथ ही प्रवेश शुरू होंगे। पहली ओपन मेरिट के प्रवेश केवल दो दिन 12 और 13 अगस्त को ही होंगे। दूसर ओपन मेरिट के लिए 18 अगस्त की तिथि निर्धारित है, जिसके प्रवेश 19 और 20 अगस्त को होंगे। 20 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य विश्वविद्यालय ने रखा है। संवाद