फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fire department explained fire safety measures to entrepreneurs.

Saharanpur News: अग्निशमन विभाग ने उद्यमियों को समझाएं आग से बचाव के तरीके

Mon, 20 Apr 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The fire department explained fire safety measures to entrepreneurs.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


पुवांरका। कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की तरफ से मॉकड्रिल कराई गई। अधिकारियों ने उद्यमियों को आग से बचाव व सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने के बारे में बताया। साथ ही आग बुझाने के तरीके समझाए।
आईआईए के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सड़ाना के प्रतिष्ठान संत एक्सपोर्ट में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉकड्रिल की गई। अग्निशमन अधिकारियों ने आग से बचाव के उपायों के बारे जानकारी देते हुए उद्यमियों व व्यापारियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सूझबूझ से काम लेते हुए सेफ्टी उपकरणों का सही इस्तेमाल कर नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ती गर्मी के साथ आग की घटनाएं भी बढ़ती हैं। इसलिए हर व्यक्ति का जागरूक होना बेहद जरूरी है। छोटी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से अग्निशमन सप्ताह के तहत आमजन, किसान, कामगार और औद्योगिक इकाइयों को आग लगने की स्थिति व आग को बुझाने के बारे जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने कहा कि विभाग द्वारा मॉक ड्रिल कराया जाना सराहनीय है, इस प्रकार के कार्यक्रम आपदा के समय सही निर्णय लेने में मददगार साबित होते हैं। अग्निशमन विभाग की टीम में मुख्य शमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार, अंकुर व प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed