{"_id":"6adbb3cf6a07468e66019bf8","slug":"the-fate-of-the-candidates-has-been-sealed-in-the-ballot-boxes-11741-voters-exercised-their-right-to-vote-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-186536-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मतपेटियों में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, 11,741 मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मतपेटियों में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, 11,741 मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग
विज्ञापन
सरसावा के मतदान केंद्र पर लाइन में लगे मतदाता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधान परिषद सदस्य शिक्षक एवं स्नातक के लिए शुक्रवार को जिले में 40.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें स्नातक सीट पर 36.14 फीसदी और शिक्षक सीट पर 63.13 फीसदी वोट डाले गए। नानौता के अलावा अन्य किसी मतदान केंद्र से विवाद की स्थिति सामने नहीं आई।
शिक्षक और स्नातक सीट के लिए जिले में 19 मतदान स्थलों पर 95 बूथ बनाए गए थे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुआ। स्नातक सीट पर 24,148 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 8726 यानी 36.14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी तरह शिक्षक सीट पर कुल मतदाता 4776 में से 3015 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 28924 वोटरों में से 11,741 मतदाता केंद्रों पर पहुंचे।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। किसी भी मतदाता को बूथ के अंदर मोबाइल, पेन आदि ले जाने की मनाही रही। मतदान के दौरान मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीडियोग्राफी के बीच मतदान होने के बाद सील मत पेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है।
विज्ञापन
- सुबह कम रही मतदान की रफ्तार
सुबह 10 बजे तक स्नातक सीट पर 6.24 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 10.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर क्रमशः 16.49 और 31.80 प्रतिशत पहुंच गया। दोपहर दो बजे स्नातक में 25.54 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 51.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम चार बजे तक स्नातक में 36.14 और शिक्षक सीट पर 63.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- शिक्षक सीट पर अधिक निकले वोटर
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हर चरण में मतदान का प्रतिशत स्नातक सीट से अधिक रहा। सुबह 10 बजे दोनों के बीच 4.75 प्रतिशत का अंतर था, जो दोपहर 12 बजे 15.31 प्रतिशत और दोपहर दो बजे 26.09 प्रतिशत हो गया। शाम चार बजे यह अंतर बढ़कर 26.99 प्रतिशत पहुंच गया। सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच स्नातक सीट में मतदान 29.90 प्रतिशत अंक और शिक्षक सीट में 52.14 प्रतिशत बढ़ा। शिक्षक मतदाता अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए अधिक निकले।
-- वोट देने पहुंचे, सूची में नहीं मिला नाम, लौटे मायूस
- जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे डॉ. कांशीराम शर्मा ने बताया कि उनका और पत्नी का वोट के लिए फॉर्म भरकर जमा कराया था। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में वोट भी दिया था, लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं है।
- इसी तरह शिक्षक सीट के लिए वोट देने पहुंचे राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन शिक्षक चुनावों में वोट डाला है। इस बार उनका वोट नहीं है, जबकि फार्म भी भरा। इसी तरह सोनू शर्मा, संजीव कुमार, जयकिशन के नाम भी मतदाता सूची में शामिल नहीं रहे। ऐसे में वह भी अपने मताधिकार की इस्तेमाल नहीं कर सके।
-- सपा युवाजन सभा के अध्यक्ष ने लगाए आरोप
नानौता। सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष विलास राणा ने एमएलसी चुनाव में पुलिस व प्रशासन पर पक्षपात तथा सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज में बने बूथों पर फर्जी तरीके से मतदान होने की सूचना पर जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। आरोप लगाया कि सपा के पोलिंग एजेंटों के साथ भी सही व्यवहार नहीं किया गया।