फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The family kept sleeping, the thief took away the cash and jewelry

Saharanpur News: परिवार सोता रहा, चोर उड़ा ले गया नकदी व जेवरात

Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping, the thief took away the cash and jewelry
- गोविंदनगर में हुई आठ लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गोविंदनगर में एक परिवार सोता रहा और चोर घर में रखा बैग को चोरी कर ले गया, जिसमें जेवरात और नकदी थी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी में चोर की तस्वीर कैद हो गई।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर में नीलम नरूला परिवार के साथ रहती हैं। बुधवार की रात बराबर वाले मकान पर सीढ़ी लगाकर एक चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस गया। अलमारी में रखा बैग चोर लेकर फरार हो गया, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और नकदी थी। बैग में नकदी मिलाकर करीब आठ लाख के जेवरात थे।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन में सामने आया कि चोर छत के रास्ते घुसा है। घर के नजदीक लगे सीसीटीवी में चोर की तस्वीर कैद हो गई, जिसमें एक युवक बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि चोर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed