फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The eyes of the intelligence agencies on the 12 companions of Nadeem

आतंकी गिरफ्तार: नदीम के 12 साथियों पर खुफिया एजेंसियों की निगाहें, नुपुर शर्मा की हत्या का दिया था टास्क

Sun, 14 Aug 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 12:03 AM IST
सार

नदीम को पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था। नदीम के मोबाइल फोन में मिली चैट के आधार पर पता चला है कि नदीम वर्ष 2018 से आतंकियों के संपर्क में था और वह लगातार उनसे बातें करता था।

विज्ञापन
The eyes of the intelligence agencies on the 12 companions of Nadeem
कुंडा कला में बेहाल पड़ी नदीम की मां - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

जैश ए मोहम्मद और तहरीक ए तालीबान के आतंकियों से जुड़े नदीम के संपर्क में देशभर में कई संदिग्ध युवा भी संपर्क में रहे हैं, इनमें एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों की जांच के दायरे में 12 ऐसे संदिग्ध हैं, जिन्हें नदीम की देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी थी, इसके बाद भी ये उससे जुड़े रहे और उसकी खुराफात को छिपाए रहे। आतंकी संगठनों के नदीम को फंडिंग करने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


नदीम को पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था। नदीम के मोबाइल फोन में मिली चैट के आधार पर पता चला है कि नदीम वर्ष 2018 से आतंकियों के संपर्क में था और वह लगातार उनसे बातें करता था। सोशल मीडिया पर 30 से अधिक एकाउंट बनाए गए थे, जिनके जरिए वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से बात करता था। पीडीएफ फाइल में आतंकी संगठनों के आकाओं ने नदीम से यह भी कहा है कि युवाओं को संगठन से जोड़े। उनको विश्वास में लेकर अपने साथ लगाए। इसके बाद उनको भी फिदायीन हमले के लिए तैयार किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि नदीम को आतंकी संगठनों की ओर से फंडिंग भी गई है, जिसकी जांच एटीएस कर रही है। सूत्र बताते हैं कि नदीम के बैंक खातों को भी जांच भी एटीएस कर रही है।
विज्ञापन


सदमें में नदीम के पिता
नदीम के आतंकियों से संबंध होने का जब उसके पिता नफीस को पता लगा तो वह सदमे में आ गए। नफीस ने खुद को घर में कैद कर लिया। वह लोगों के सवालों के जवाब देते हुए भी परेशान हो चुके हैं। हर कोई नदीम के बारे में जानने को लेकर नफीस और उनके परिजनों से बात कर रहा है, लेकिन नफीस बार-बार सबको कहते हैं कि, उन्हें ही नहीं पता कि उनका पुत्र आतंकियों के संपर्क में कैसे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल से रह रहा परिवार
नकुड के गांव ढिकाकला निवासी दनफीस की शादी 30 वर्ष पूर्व कुंडाकला निवासी जिला की पुत्री जरीना के साथ हुई थी। पिता के अकेली लड़की होने के कारण नफीस कुंडाकला में ही बस गया था। यहां पर उसके पांच बेटे और दो लड़कियां पैदा हुई। नदीम पांच बेटों में तीसरे नंबर का पुत्र है। उसने गांव में रहकर ही पढ़ाई की है। अभी तक नदीम की शादी भी नहीं हुई है।

माता-पिता की है पाकिस्तान में रिश्तेदारी
पिता और मां की रिश्तेदारी पाकिस्तान में होने की वजह से नदीम का जुड़ाव भी पाकिस्तान से हो गया। एक सप्ताह पूर्व जब एटीएस ने कुंडाकला से नदीम और उसके भाई तैमूर को उठाया तो पूरा गांव अचंभित हो गया। पहले से ही बीमार माता-पिता को इस बात का पता लगा तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उ


गांव में मीडिया ने डाला डेरा
गांव कुंडाकला में मीडिया ने देश भर की मीडिया ने डेरा डाला हुआ है, जो ग्रामीणों से नदीम के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटे हैं, लेकिन ग्रामीण बोलने से बच रहे हैं। सब बस एक ही बात कहते हैं कि नदीम किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखता था। उसके संबंध आतंकियों से कैसे हो गए, इस बात को सोचकर वह भी हैरान हैं।

कुंडा कला में बेहाल पड़ा नदीम का पिता

कुंडा कला में बेहाल पड़ा नदीम का पिता- फोटो : SAHARANPUR

 

गंगोह के गांव कुंडा कला में पसरा सन्नाटा

गंगोह के गांव कुंडा कला में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

 

कुंडा कलां में नदीम के घर पर जमा भीड़

कुंडा कलां में नदीम के घर पर जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

 

गंगोह के गांव कुंडा कला में पसरा सन्नाटा

गंगोह के गांव कुंडा कला में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed