{"_id":"6984e5a1999ee5979707efa8","slug":"the-estimated-budget-of-rs-738-crore-48-lakh-will-be-approved-by-the-executive-committee-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-168735-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 738 करोड़ 48 लाख के अनुमानित बजट पर आज लगेगी कार्यकारिणी की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 738 करोड़ 48 लाख के अनुमानित बजट पर आज लगेगी कार्यकारिणी की मुहर
विज्ञापन
नगर निगम सहारनपुर। बजट की खबर से संबंधित फोटो।
- वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल अनुमानित बजट को लेकर बुलाई गई है बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल अनुमानित बजट पर चर्चा और स्वीकृति के लिए आज नगर निगम में कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई गई है। कार्यकारिणी समिति में मुहर लगने के बाद बजट पास होने के लिए बोर्ड बैठक में जाएगा।
नगर निगम महानगर में निर्माण कार्यों से लेकर पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं देता है। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, मजदूरी और कार्यालय संचालन (स्टेशनरी, किराया, बिजली आदि) आदि पर भी करोड़ों रुपया खर्च होता है। इस सभी के लिए प्रत्येक वर्ष अरबों रुपये का बजट पास होता है। इसी क्रम में कार्यकारिणी समिति की बैठक अपराह्न 3:30 बजे महापौर कार्यालय में बुलाई गई है। इसमें उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 146 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल अनुमानित बजट कार्यकारिणी समिति के समक्ष चर्चा और स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। नगर निगम ने 738 करोड़ 48 लाख 57 हजार रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया है। लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी कार्यकारिणी समिति की बैठक में बजट पेश करेंगे। वह आय और व्यय दोनों पक्षों को रखेंगे।
-- कई बिंदुओं को लेकर आपत्ति
बजट में व्यय पक्ष के कई बिंदुओं को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों को आपत्ति है। इनमें जलकल अनुभाग और निर्माण सहित कई से जुड़े मामले हैं। ऐसे में कार्यकारिणी समिति की बैठक में कुछ सदस्य इसको लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
-- प्रमुख अनुभाग/कार्य एवं उनका अनुमानित बजट
व्यय का प्रकार-- -- -- -मूल अनुमानित व्यय
अधिष्ठान व्यय-- -- -- -12545
पथ प्रकाश व्यय-- -- -- 1807.34
जलकल व्यय-- -- -- -- 5920
स्वास्थ्य एवं गैराज-- -- -2130
निर्माण कार्य व्यय-- -- -26015.54
गोशाला अनुभाग-- -- -- 825
उद्यान अनुभाग-- -- -- -618.19
रिकार्ड अनुभाग-- -- -- -549
विविध कार्यों में व्यय-- -7612.05
उच्चंत-- -- -- -- -- -- -1050
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल अनुमानित बजट पर चर्चा और स्वीकृति के लिए आज नगर निगम में कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई गई है। कार्यकारिणी समिति में मुहर लगने के बाद बजट पास होने के लिए बोर्ड बैठक में जाएगा।
नगर निगम महानगर में निर्माण कार्यों से लेकर पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं देता है। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, मजदूरी और कार्यालय संचालन (स्टेशनरी, किराया, बिजली आदि) आदि पर भी करोड़ों रुपया खर्च होता है। इस सभी के लिए प्रत्येक वर्ष अरबों रुपये का बजट पास होता है। इसी क्रम में कार्यकारिणी समिति की बैठक अपराह्न 3:30 बजे महापौर कार्यालय में बुलाई गई है। इसमें उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 146 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल अनुमानित बजट कार्यकारिणी समिति के समक्ष चर्चा और स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। नगर निगम ने 738 करोड़ 48 लाख 57 हजार रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया है। लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी कार्यकारिणी समिति की बैठक में बजट पेश करेंगे। वह आय और व्यय दोनों पक्षों को रखेंगे।
विज्ञापन
बजट में व्यय पक्ष के कई बिंदुओं को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों को आपत्ति है। इनमें जलकल अनुभाग और निर्माण सहित कई से जुड़े मामले हैं। ऐसे में कार्यकारिणी समिति की बैठक में कुछ सदस्य इसको लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
व्यय का प्रकार
अधिष्ठान व्यय
पथ प्रकाश व्यय
जलकल व्यय
स्वास्थ्य एवं गैराज
निर्माण कार्य व्यय
गोशाला अनुभाग
उद्यान अनुभाग
रिकार्ड अनुभाग
विविध कार्यों में व्यय
उच्चंत