{"_id":"623b646a1ac28d35de30f389","slug":"the-dreams-for-which-bhagat-singh-sacrificed-were-not-fulfilled-sandhu-saharanpur-news-mrt581555024","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह ने जिन उद्देश्यों के लिए बलिदान दिया वे सपने नहीं हुए पूरे : संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह ने जिन उद्देश्यों के लिए बलिदान दिया वे सपने नहीं हुए पूरे : संधू
विज्ञापन
किरणजीत सिंह सिंधू
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों ने जिन महान उद्देश्य के लिए बलिदान दिया था वे सपने अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। जनता का शोषण बढ़ा है। भ्रष्टाचार फैला है। उन्होंने यह बात शहीद दिवस पर अपने प्रदुम्मन नगर स्थित निवास पर ‘अमर उजाला’ के साथ खास बातचीत में कही। देश के मौजूदा हालात चाहे पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत हो या फिर ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर देश में बना माहौल हो या फिर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सत्ता में पुन: काबिज होना हो। इन तमाम सवालों पर उन्होंने खुलकर बात की।
पंजाब के चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आगे कर चुनाव लड़ने और जीतने के सवाल पर किरणजीत सिंह संधू ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा, 70 साल बाद कुछ तो लोग ऐसे आए, जिन्होंने शहीद-ए-आजम को याद किया। उन्होंने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का शहीद-ए-आजम के प्रति पहले से लगाव रहा है। क्या आम आदमी पार्टी ने शहीद-ए-आजम का राजनीतिक लाभ लिया है? इस पर उन्होंने कहा कि थोड़ा बहुत लाभ हर कोई उठाना चाहता है। सवाल यह है कि यह लाभ अन्य किसी दल ने क्यों नहीं उठाया। पंजाब के सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीदे आजम भगत सिंह की फोटो के निर्णय को भी सराहा और इसे अच्छी शुरुआत बताया। उन्होंने देश में गिरते चरित्र और बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह भगत सिंह के सपनों का भारत नहीं। भगत सिंह का मानना था कि अंधाकरण नहीं होना चाहिए। यदि कोई कुछ बात कहता है तो उसे तर्क के साथ तोलना चाहिए। संधू ने बताया कि शहीद-ए-आजम समानता के पक्षधर थे, लेकिन आज लोगों के बीच फासला बढ़ गया है। मजदूर, किसान हर कोई परेशान है। आरोप लगाया कि सभी क्रांतिकारियों को इतिहास में पीछे धकेला गया है। उनकी भूमिका को छोटा करके दिखाया गया है। एक समय ऐसा भी रहा, जब लोग शहीदों को भूलने लगे थे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल को अच्छा बताया। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था बेहतर रही है। उम्मीद की कि अगले पांच साल में योगी आदित्यनाथ सभी के हित में और बेहतर कार्य करेंगे।
------
कश्मीरी पंडितों को बसाते तो अच्छा होता
‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर देश भर में बने हालातों पर उन्होंने कहा कि फिल्म, फिल्म के तौर पर चले तो कोई परेशानी नहीं, लेकिन जो हो रहा है वह देश की एकता के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को बसाने के लिए तो किसी दल ने कुछ किया नहीं, लेकिन उनका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास चल रहा है, जो नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक कट्टरता सभी धर्मों की बुरी है। यदि नफरत होगी तो इससे क्या लाभ होगा। उन्होंने कहा, सारे देश का मुस्लिम वर्ग अच्छा है और बुरे हर समाज में हैं।