फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The dream of the bus station is not realized

बस अड्डे का सपना नहीं हुआ साकार

Thu, 26 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
The dream of the bus station is not realized
सहारनपुर। मंडल मुख्यालय होने के बावजूद एक बस अड्डा यात्रियों के नहीं मिल पाया। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर के बीच बस अड्डा होने के कारण वहां हर समय जाम की स्थिति रहती है, साथ ही हादसे का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सहारनपुर रोडवेज बस अड्डा, घंटाघर जैसे चौराहों के करीब है और उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई मार्गों को जाने वाली बस इसी रास्ते से जाते हैं। जिसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। शहर में और व्यस्त चौराहों से होकर रोडवेज के गुजरने से कई बार दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। आलम ये है कि हर मिनट उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल सहित कई राज्यों की बसें इसी डिपो से होकर निकलती हैं। जिसकी वजह से लगभग 24 घंटे बसें इसी व्यस्त मार्ग से होकर गुजरती हैं। यात्री अंतरराज्यीय बस अड्डे का सपना लिए 2019 का इंतजार करते रहे। रोडवेज की ओर से पिछले कुछ महीनों में 12 वातानुकूलित बसें संचालित की गईं, जिससे यात्रियों को राहत तो मिली, लेकिन मंडल मुख्यालय होने के कारण रोडवेज को अब एक बड़ा बस अड्डा चाहिए, जो यात्री सुविधाओं से पूरी तरह से लैस हो। हालांकि रोडवेज के आला अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल 2020 में नए बस अड्डे का सपना साकार हो जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों की डिमांड की पूरी
यात्रियों की डिमांड पर रोडवेज की तरफ से बसों का बेड़ा समय-समय पर बढ़ाया गया, लेकिन एक आधुनिक बस अड्डे की कल्पना को मूर्त रूप नहीं मिल सका। 2019 रोडवेज के लिए आय का एक बड़ा साधन बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़े में यात्रियों को और सुविधा का इंतजार
रोडवेज बसों के बेड़े में सहारनपुर डिपो में फिलहाल 210 बसें शामिल हैं। बसों के बेड़े में तकरीबन 12 वातानुकूलित बसें हैं।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि नए साल में यात्रियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा। अंतरराज्यीय बसों के संचालन के लिए नया बस अड्डा दिल्ली रोड पर लगभग फाइनल हो गया है। मार्च से अप्रैल के बीच रजिस्ट्री हो जाएगी। यात्री सुविधाओं से लैस बस अड्डा बनेगा। वॉल्वो सहित सभी सेवा संचालित होंगी। फ़िलहाल भी यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed