फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The doctor said we got the Kovid vaccine, you should also get it done

चिकित्सक बोले हमने लगवाया कोविड टीका, आप भी लगवाएं

Tue, 03 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The doctor said we got the Kovid vaccine, you should also get it done
डा बिरेन्द्र भटट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण निरंतर जारी है। जनपद में 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण लगभग शत-प्रतिशत हो चुका है। 15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण भी 84 फीसदी को पार कर गया है। 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण 16 मार्च 2022 को शुरू हुआ है। इसमें पहली खुराक लेने वालों का प्रतिशत भले ही 55 तक पहुंच गया है, लेकिन दूसरी खुराक लेने वालों की प्रतिशत चार से पांच ही है। अब सरकार छह से 11 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीका लाने की तैयारी में है, जिसके लिए हर वर्ग तैयार है। कोविड वैक्सीन कितनी कारगर है अगर इसकी बात करें तो चिकित्सकों से बेहतर इस बात को कोई नहीं जानता है। हमने वैक्सीन को लेकर चिकित्सकों से बात की तो उन्होंने इसे कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा उपाय बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की राय
चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेष डॉ. एके चौधरी का कहना है कि कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित है। 18 से अधिक आयु वर्ग के लगभग सभी व्यक्तियों को टीके की दोनों और कइयों को तीन खुराक तक लग चुकी है। कोई दुष्प्रभाव अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति, जिनमें किशोर भी शामिल हैं को टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेज्ञ डॉ. केवी सिंह का कहना है कि कोविड वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। कई बार सावधानी बरतने के बाद भी कोरोना हो सकता है, लेकिन यदि हमने वैक्सीन लगवाई है तो कोरोना होने के बाद भी नुकसान कम होने की संभावना है। किशोरों और निर्धारित आयु के बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जी रहमान ने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि कोविड टीका कोरोना से बचाव में कारगर है। यह सरकार का अच्छा कदम है, लेकिन इसके साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि टीके के साथ ही सावधानी भी बरतें। अपने खानपान में सुधार लाएं, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बिरेंद्र भट्ट का कहना है कि उन्होंने खुद के साथ ही अपने परिजनों को भी टीका लगवाया है। टीका वाकई में कोरोना से बचाव करता है। सरकार बच्चों के लिए टीका लाने जा रही है। प्रत्येक अभिभावक को उसके लिए तैयार रहना चाहिए। जब भी टीकाकरण शुरू हो तो निर्धारित आयु के बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।

हमारे शत-प्रतिशत चिकित्सक टीके दोनों और ज्यादातर चिकित्सक तीन खुराक ले चुके हैं। इनमें तीसरी खुराक बूस्टर डोज की है। ऐसे में उनसे बेहतर टीके की महत्ता और असर को कोई नहीं समझ सकता है। उनकी सलाह मानने लायक है।
डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

डा केवी सिंह

डा केवी सिंह- फोटो : SAHARANPUR

डा जी रहमान

डा जी रहमान- फोटो : SAHARANPUR

डा एके चौधरी

डा एके चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed