फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The doctor did not see patients but received full salary; his services have been terminated, and the money will be recovered.

Saharanpur News: मरीज देखे नहीं, वेतन पूरा लिया सेवा समाप्त, की जाएगी वसूली

Wed, 31 Dec 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The doctor did not see patients but received full salary; his services have been terminated, and the money will be recovered.
सहारनपुर। अर्बन हेल्थ सेंटर पर तैनात महिला डॉक्टर रेनू वर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई। जांच में पाया कि महिला डॉक्टर नियुक्ति के बाद से सेंटर पर नहीं गई और फर्जी तरीके से हाजिरी लगाकर वेतन लेती रहीं।
विज्ञापन

महानगर के कमेला कॉलोनी स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर पर जनवरी माह में डॉक्टर रेनू वर्मा को संविदा पर तैनात किया गया था। कुछ माह पहले लगातार शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई, तब पता चला कि महिला डॉक्टर सेंटर पर जाती नहीं।
विज्ञापन

जबकि उनका वेतन लगातार जाता रहा। यह पता चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वेतन रोक दिया गया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि मामले की दोबारा से जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि नियुक्ति के बाद से महिला डॉक्टर सेंटर पर गई नहीं।
फर्जी तरीके से हाजिरी लगातीं रहीं। ऐसे में महिला डॉक्टर की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही करीब पांच लाख रुपये वसूली के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं, जो महिला डॉक्टर को वेतन के रूप में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि महिला डॉक्टर वसूली की रकम जमा नहीं कराती तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed