{"_id":"634701938724656f87326f92","slug":"the-divisional-commissioner-was-furious-after-seeing-the-encroachment-saharanpur-news-mrt6092552158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण देख भड़के मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण देख भड़के मंडलायुक्त
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड का निरीक्षण करते मंडलायुक्त लोकेश एम और शहर विधायक राजीव गुंबर।
- फोटो : SAHARANPUR
स्मार्ट रोड परियोजना के निरीक्षण के दौरान धीमी गति पर जताई नाराजगी
फोटो समाचार-21
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. एवं शहर विधायक राजीव गुंबर ने बुधवार शाम स्मार्ट रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हें निर्माणाधीन सड़क पर अतिक्रमण मिला। वहीं, कार्य की धीमी गति देख नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में तेजी नहीं लाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंडलायुक्त और शहर विधायक ने अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम समेत स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ स्मार्ट रोड परियोजना अंतर्गत रायवाला एवं पांवधोई नदी पर कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट रोड की कार्यदायी संस्था मैसर्स आरसीसी डेवलपर्स के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने रायवाला मार्केट रोड, रायवाला चौक से परमहंस चौक की ओर दायी तरफ अतिक्रमण पर नाराजगी जताई।
उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाकर सड़क को समतल कर आवागमन योग्य बनाए जाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्मार्ट सिटी से संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।