फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The divider of Gangoh road will become green and beautiful

हरा भरा और सुंदर बनेगा गंगोह रोड का डिवाइडर

Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The divider of Gangoh road will become green and beautiful
सहारनपुर। गंगोह रोड का डिवाइडर अब हरा भरा और सुंदर नजर आएगा। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ने शनिवार से डिवाइडर के बीच में पौधरोपण की शुरुआत कराई। इंडियन हर्ब्स ने नगर निगम केे ग्रीन कोष में तीन हजार पौधे भेंट किए हैं।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया ने कहा कि शहर को हरा भरा बनाने से एक ओर जहां शहर सुंदर बनेेगा, वहीं पर्यावरण भी संरक्षित होगा। शहर को सुंदर और हरा भरा बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौध जरूर लगाने की अपील की।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर ग्रीन सिटी की ओर अग्रसर है। लगातार पौधरोपण से शहर में हरियाली बढ़ रही है, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने कहा कि लोग नगर निगम के ग्रीन कोष में पौधे आदि देकर सहयोग कर सकते हैं। इसमें अमित तोमर, सुधाकर अग्रवाल, पार्षद कलम सिंह, गोपाल दास, सुनील शर्मा, रमन चौधरी, भूरा सिंह प्रजापति, विराट पुरी, नंदकिशोर, रेखा रोहिला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में हुआ पौधरोपण
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को पौधरोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एसएस राणा ने बताया पौधरोपण का केवल यही मतलब नहीं कि पौधे लगाएं, बल्कि उनका संरक्षण भी करें। पानी और खाद समय पर डालें, ताकि पौधा वृक्ष बन सके। छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि अपने घर, घेर अथवा खाली जमीन पर पांच पेड़ प्रत्येक वर्ष अवश्य लगाएं और उनकी देखरेख करें। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी साजिया सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed