{"_id":"63fe4d8b5c4587a6d705ce84","slug":"the-district-is-first-in-the-ranking-of-progress-of-development-plans-for-the-fourth-time-saharanpur-news-c-14-1-137299-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद चौथी बार विकास योजनाओं की प्रगति की रैंकिंग में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद चौथी बार विकास योजनाओं की प्रगति की रैंकिंग में प्रथम
Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के समस्त विकास कार्यक्रमों एवं मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों की रैंकिंग जारी की है। इसमें सहारनपुर जनपद ने लगातार चौथी बार शत-प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
रैंकिंग जनवरी महीने में हुई प्रगति के आधार पर जारी हुई है। इसमें मंडल ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने जारी रैंकिंग में मंडल के प्रथम स्थान पर आने पर तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रगति की निरंतरता बनाई रखी जाए।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद के लिए गर्व का विषय है कि हमने जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद ने 54 प्राथमिकता कार्यक्रमों में ’ए’ श्रेणी प्राप्त की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, निराश्रित गोवंश संरक्षण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार आदि सभी जिला स्तरीय अधिकारी को बधाई दी है।