फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district administration made preparations to prevent possible floods

Saharanpur News: जिला प्रशासन ने की संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी

Mon, 01 Jul 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 01 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
The district administration made preparations to prevent possible floods
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज कर दी है। जिले में 25 बाढ़ चौकी स्थापित की गईं हैं। साथ ही राहत शिविरों के लिए 17 स्थान चिह्नित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष जुलाई में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते जनपद में 7015 किसानों की करीब 1681.44 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई थी। साथ ही 1750 लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। बाढ़ के दौरान 870 परिवारों को 12 बाढ़ राहत शिविरों में आश्रय दिया गया था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए नौ बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। संवेदनशील तटबंधों को चिह्नित कर वहां बोरी, बल्ली, वायर केट, बोल्डर आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

राहत केंद्रों और शिविरों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगा दी गई है। जनपद में उपलब्ध नावों, नाविकों और गोताखोरों की सूची बना ली गई है। इसके अलावा बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था भी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यहां बनेंगे बाढ़ राहत शिविर
तहसील सदर में सियाराम इंटर काॅलेज गागलहेड़ी, किसान मजदूर इंटर काॅलेज शाहजहांपुर, राजकीय इंटर काॅलेज पंचकुंआ, जेवी जैन डिग्री काॅलेज, मोहयाल धर्मशाला, गाॅडफिल्ड पब्लिक स्कूल देवपुरम, तहसील नकुड़ में डीसी जैन इंटर काॅलेज सरसावा, केएलजीएस इंटर काॅलेज नकुड़, एचआर इंटर काॅलेज गंगोह, तहसील बेहट में किसान शाकुंभरी इंटर काॅलेज फतेहपुर कलां, इंदिरा गांधी इंटर काॅलेज ताल्हापुर,जनता इंटर काॅलेज बेहट, पब्लिक इंटर काॅलेज साढौली कदीम, किसान खादर इंटर काॅलेज कंबोह माजरा और तहसील रामपुर मनिहारान में आदर्श इंटर काॅलेज बड़गांव, किसान इंटर काॅलेज देवबंद में राहत शिविर बनाए जाएंगे।
- यहां बाढ़ राहत चौकी स्थापित
तहसील सदर के गागलहेड़ी, झरौली, सौंधेबांस, टोडरपुर, तहसील नकुड़ के कुतुबपुर प्राइमरी विद्यालय, सरसावा, लखनौती सहकारी समिति, मकान हरनाम सिंह, प्राइमरी स्कूल रानीपुर बरसी, तहसील मुख्यालय, तिगरी रामगढ़ प्राइमरी विद्यालय और प्राइमरी स्कूल रसूलपुर में बाढ़ चौकी बनाईं हैं। तहसील देवबंद में शीतलाखेड़ा, तहसील रामपुर मनिहारान में महेशपुर, तहसील बेहट में बरथा कोरसी, नुनियारी, धौलरा, कस्बागढ़, शेरपुर पेलो, हैदरपुर उर्फ हिन्दुवाला, अलीपुरा नौगांव, जैतपुर खुर्द, कोठरी भागमल, कालूवाला जहानपुर दक्षिण, उर्फ सतपुरा और खैरी प्राइमरी स्कूल में बाढ़ चौकी स्थापित की गईं हैं।

-- वर्जन --
संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज कर दी गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। - रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed