फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The dilapidated wooden bridge of the railway is feasting on the accident

हादसे को दावत दे रहा रेलवे का जर्जर पुल

Thu, 13 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated wooden bridge of the railway is feasting on the accident
रेलवे स्टेशन स्थित लकड़ी के टूटे पुल से गुजरते लोग - फोटो : SAHARANPUR
हादसे को दावत दे रहा रेलवे का जर्जर लकड़ी वाला पुल
विज्ञापन

सहारनपुर। अंग्रेजी शासन में बनाया गया 100 साल से भी अधिक पुराना रेलवे का जर्जर लकड़ी वाला पुल कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। दस साल से इस पुल को ध्वस्त करने के दावे किए जा रहे हैं। नया पुल तो बनाया नहीं गया, इसकी जगह कई बार टीन की चादर वाली पट्टी लगा दी गईं। अब ये भी उखड़ चुकी हैं। इससे यहां आने-जाने वाले लोग जख्मी हो सकते हैं। बरसात में इस पर चलना और मुश्किल हो जाता है।
उत्तर रेलवे मंडल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी आरसी शर्मा कहते हैं कि इस पुल को बहुत पहले बना दिया जाना चाहिए था। उनके सेवाकाल में भी 30 साल से इसे बनाने के दावे चल रहे थे। मगर पुल नहीं बना। अब इस पुल पर चलना और खतरनाक हो गया है। खलासी लाइन, शारदानगर, रौनक बाजार, नवादा रोड, दुर्गापुरी, लक्ष्मणपुरी, जेजेपुरम, रेलवे इंस्टीट्यूट सहित कई क्षेत्रों के यात्री इसी पुल से होकर स्टेशन पहुंचते हैं। इस बारे में वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि पुल के लिए बड़े बजट की जरूरत है, जिसकी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

राहत : एक माह बाद खुला रेलवे नाला पुल मार्ग
सहारनपुर। करीब एक माह इंतजार के बाद खलासी लाइन की ओर जाने वाला रेलवे क्रासिंग नाला पुल का रास्ता खोल दिया गया है। इससे यहां से रोज गुजरने वाले हजारों राहगीरों को राहत मिली है। यह रास्ता दिल्ली रोड और कोर्ट रोड को आगे अंबाला रोड से जोड़ता है। हालांकि स्थानीय राहगीरों का कहना है कि पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण आगे के हिस्से की सड़क समतल की जानी चाहिए। अन्यथा हादसे का डर बना रहेगा।

छोटी लाइन की पुलिया तैयार होने के बाद चलने शुरू हुए वाहन

छोटी लाइन की पुलिया तैयार होने के बाद चलने शुरू हुए वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed