फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The department is reviewing the damage caused to the sugarcane crop due to rain: OP Singh

बरसात से गन्ने की फसल में हुए नुकसान की विभाग कर रहा समीक्षा : ओपी सिंह

Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The department is reviewing the damage caused to the sugarcane crop due to rain: OP Singh
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत पूरे मंडल में बारिश के बाद खेतों में गन्ने की फसल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि मंडल में कई नदियों में पहाड़ों से पानी आने के कारण नदियों के किनारे बसे गांवों में पानी आ जाता है। ऐसे में उनमें लगी गन्ने की फसल में पानी भरने से हुए नुकसान की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी चीनी मिलों के क्षेत्रों में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों के नेतृत्व में विभागीय और चीनी मिलों के स्टाफ के साथ किसानों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश से गन्ना गिर जाता है, तो उसे अति शीघ्र उठाकर बंधाई करनी चाहिए। आवश्यक मात्रा में उर्वरक भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के बाद मंडल व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने देवबंद के ग्राम रणखंडी, अंबेहटा शेख और गांव डेहरा तथा खाइबखेड़ी मिल के मजलिसपुर सहित अन्य कई गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की ओर दिए गए सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed