फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Department has also refused to take form

डाक विभाग ने फार्म लेने से किया इंकार

Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के फ्राड होने का पता चलते ही शनिवार को डाक विभाग हरकत में आ गया। डाकखाने पर फार्म लेकर पहुंची लड़कियों के डाककर्मियों से फार्म जमा करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


देवबंद में पीएम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के फार्म 200 रुपये तक ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। लेकिन दो-दो लाख रुपये के पाने के चक्कर में लड़कियां इससे ऊपर भी रकम खर्च करने को तैयार हैं। नगर में पिछले कई दिनों से मुख्य डाकघर पर योजना के फार्म जमा करने के लिए भीड़ लगी है। इस योजना की सच्चाई जानने के लिए शुक्रवार को जब अमर उजाला ने अधिकारियों और भाजपा नेताओं से बात की तो पता चला कि इस तरह की कोई योजना चलाई ही नहीं गई है।
विज्ञापन


शनिवार को ‘जब योजना ही नहीं तो कहां से मिलेंगे दो-दो लाख’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई तो डाक विभाग को माजरा समझ में आ गया। शनिवार को जैसे ही लड़कियां मुख्य डाकघर पर पहुंची तो विभाग के कर्मचारियों ने फार्म जमा करने से इंकार कर दिया। तब उन्हें योजना के फ्राड होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लड़कियों के अरमानों पर पानी फिर गया जो दो-दो लाख रुपये के चक्कर में थी। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब योजना ही नहीं तो फार्म कैसे बिक रहे हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। 

नहीं मान रहीं  लड़कियां : कर्मचारी 
देवबंद। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के फार्म डाकघर में जमा किए जाने के संबंध में जब मुख्य डाकघर के पोस्टर मास्टर राजकुमार ठाकुर से वार्ता करनी चाही तो उसने संपर्क नहीं हो सका।


वहीं, कर्मचारी श्यामलाल ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से फार्म लेकर आ रहीं लड़कियों को योजना के फ्रॉड होने की बात कहकर फार्म लेने से इंकार कर रहे हैं। बावजूद इसके भीड़ इतनी है कि लड़कियां हंगामा करते हुए जबरदस्ती फार्म जमा कराने पर उतारू हैं। शनिवार को भी जब लड़कियां नहीं मानी तो कोतवाली से पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed