{"_id":"68e02165e3c8878eae00915a","slug":"the-department-got-472-lakh-animals-of-the-district-vaccinated-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-160068-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले के 4.72 लाख पशुओं का विभाग ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले के 4.72 लाख पशुओं का विभाग ने कराया टीकाकरण
Sat, 04 Oct 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में पशुओं को मुंहपका और खुरपका रोग से बचावे के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग ने जिले के 5.54 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। अभी तक 4.72 लाख पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।
पशुपाल विभाग की टीम घर-घर जाकर पशुओं की टीकाकरण कर रही है। बारिश के दिनों में इस रोग के फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस बीमारी से पशुओं को बुखार हो जाता है। साथ ही मुंह और खुर पर घाव भी हो जाते हैं। इससे पशु पालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। विभाग ने इसके लिए माइक्रो प्लान बनाकर हर तहसील में टीमें तैनात की है।
अभी तक पुंवारका ब्लॉक में 35412 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। नागल ब्लॉक में 49131, बलियाखेड़ी में 51942, नकुड़ में 37774, देवबंद में 44409 पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा मुजफ्फराबाद ब्लॉक में 44645, सरसावा में 35183, रामपुर मनिहारान में 36564, सढौली कदीम में 387976, नानौता में 38862 और गंगोह में 59593 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
- खुरपका व मुंहपका रोग के लक्षण
- पशु को तेज बुखार आना, अधिक लार टपकना
- मुंह, जीभ, मसूढ़ों और खुरों के बीच छाले या फफोले पड़ना
- दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन की कमी होना
- भूख न लगना, पशु का सुस्त होना और खुरों में घाव होना
-- -
इस तरह से फैलता है रोग
- संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क में आने से
- दूषित चारा, पानी या वातावरण के माध्यम से
जिले में खुरपका और मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें भी बनाई गई है। सभी पशुपालक टीकाकरण अवश्य कराएं। - डॉ. एमपी सिंह गौर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।