फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crooks have shot a youth in a village of Saharanpur district

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर

Wed, 05 Oct 2022 06:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

सहारनपुर में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारजात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
The crooks have shot a youth in a village of Saharanpur district
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। उधर, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि युवक अपने गांव जा रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बुधवार शाम नकुड़ के गांव बाधी निवासी 22 वर्षीय शेखर पुत्र बिजेंद्र बाइक से नानौता से आ रहा था। जिस समय वह नई अनाज मंडी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर ही आ रहे दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली शेखर की पीठ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घायल को तत्काल सीएचसी भेज दिया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अभी तक यह पता नहीं लग सका कि हमलावर कौन थे और उन्होंने गोली क्यों चलाई? सीओ चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि दो अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।
 

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed