फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crooks have looted of three lakh from employee of a private company in Saharanpur

सहारनपुर में वारदात: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटे पौने तीन लाख रुपये, मचा हड़कंप

Wed, 01 Mar 2023 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Mar 2023 07:50 PM IST
सार

सहारनपुर में लूट की वारदात : नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक कर्मचारी से पौने तीन लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
The crooks have looted of three lakh from employee of a private company in Saharanpur
सहारनपुर में लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फराबाद के समीप भोगपुर गांव में साप्ताहिक संग्रहण करने आए फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर पौने तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद के समीप के गांव भोगपुर, गोकलपुर और मोहम्मदपुर कंधेला से भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड की बेहट शाखा का फाइनेंस कर्मी आशु राणा साप्ताहिक धन संग्रहण करने आता है। बुधवार को जब आशु राणा पुत्र लोकेश राणा साप्ताहिक कलेक्शन करके वापस बेहट लौट रहा था तो मुजफ्फराबाद-भोगपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाश आशु राणा से दो लाख 74 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी लूटकर वापस भोगपुर की तरफ फरार हो गए। आशु राणा ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। वहीं आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फतेहपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार रावल ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से बात की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन और सीओ सदर नीरज सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया जा रहा है। बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed