{"_id":"63fe5278919809256d040593","slug":"police-raided-in-a-hotel-and-arrested-10-loving-couples-from-their-rooms-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े
Wed, 01 Mar 2023 12:44 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:44 AM IST
सार
Meerut News : पुलिस ने मंगलवार को होटल में छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 10 प्रेमी जोड़े पकड़े।
विज्ञापन
होटल में छापा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को देह व्यापार की सूचना पर खिर्वा रोड स्थित होटल पर छापा मारा। इससे होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने होटल से 10 जोड़ों को पकड़ा। इनमें से पुलिस एक जोड़े को थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन
वहीं इसी दौरान यहां पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक हिंदू समाज की युवतियों को बहलाकर गलत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी गतिविधियां बंद कराई जाएं।
विज्ञापन
विहिप की पदाधिकारी रंजना वर्मा ने बताया कि उनके पास सूचना पहुंची थी कि एक समुदाय का युवक हिंदू समाज की छात्रा को लेकर होटल में आया है। इसके बाद पुलिस भी पहुंची और जांच की। यहां से एक जोड़े के साथ ही पुलिस की टीम होटल में काम करने वाले तीन युवकों को भी थाने पर लेकर पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बेटे की लाश देख कांप उठा पिता का कलेजा, चंद घंटों पहले दूल्हा बना था लाडला, हर तरफ पसरा मातम
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों बालिग निकले। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया और छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर आने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सेना अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: यहां जानने लें पूरी प्रक्रिया, आवेदन में गलती होने पर करा सकेंगे सुधार