फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The craze for hybrid cars and electric scooters increased in the metropolis

Saharanpur News: हाइब्रिड कारों और इलेक्ट्रिक स्कूटी का बढ़ा महानगर में क्रेज

Tue, 02 Sep 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The craze for hybrid cars and electric scooters increased in the metropolis
सहारनपुर। सरकार की ओर से सब्सिडी और अपने अधिक माइलेज के चलते हाइब्रिड कार आमजन को खासी पसंद आ रही हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटी भी महिलाओं की पसंद बनी हुई है। बढ़ती मांग का असर है कि हाइब्रिड कारों पर दो वर्ष की वेटिंग चल रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बुक कराने के दो माह बाद ग्राहकों को मिल रही है।
विज्ञापन


सरकार हाइब्रिड कारों को खरीदने पर खासी रियायत दे रही है। इन पर रोड टैक्स तो फ्री है ही, साथ ही खरीद पर सरकार एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। इसके चलते ग्राहकों का रुख अब हाइब्रिड कारों की तरफ हो रहा है। यह हाइब्रिड कार एक निश्चित गति सीमा तक तो बैटरी पर चलती है, उसके बाद यह ईंधन पर चलती है। इससे भीड़-भाड़ वाले शहरों में रहने वाले लोगों को खासी सहुलियत हो रही है। महानगर में भी इन गाड़ियों का खासी मांग है। चार पहिया शोरूम पर हर महीने 15 से 20 हाइब्रिड कार बुक हो रही है। महानगर में दर्जनभर से अधिक शोरूम हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर भी आमजन खासे महरबान हैं। सरकार भी खरीद पर पांच हजार रुपये की सब्सिडी देती है। खासकर महिलाएं इलेक्ट्रिक स्कूटी अधिक पसंद कर रही हैं। स्कूटी की भी हर महीने शोरूम पर 70 से 80 बुकिंग हो रही है। जिले के आरटीओ में इस वित्त वर्ष में अभी तक 947 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा 108 हाइब्रिड कार पंजीकृत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

- बोले कारोबारी
ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक अनुज आर्य बताते हैं कि सरकार की ओर सब्सिडी और अच्छे माइलेज के चलते हाइब्रिड कारें लोगों को पसंद आ रही हैं। डिलीवरी के देरी से होने के पीछे एक कारण मांग और दूसरा ऑटोमोबाइल के लिए जरूरी सामान के निर्यात में देरी होना भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोटर्स शोरूम के मालिक शंकर कपिल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग बढ़ी है। सरकार सब्सिडी भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed