फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The court sentenced four people to life imprisonment for raping a girl in Saharanpur

यूपी: युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार लोगों को उम्रकैद, ऑटो से छोड़ने के बहाने की थी वहशत

Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है है। चारों आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है। एक आरोपी शाहरुख का मुकदमा अन्य कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
The court sentenced four people to life imprisonment for raping a girl in Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

सहारनपुर जनपद में अपर सत्र न्यायाधीश बीके लाल विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए चार लोगों को आजीवन कारावास और अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता के अधिवक्ता स्वराज सिंह ने बताया कि 8 नवंबर 2018 को युवती घंटा घर जाने के लिए दिल्ली रोड पर खड़ी थी, तभी पीछे से एक ऑटो आया, जिसमें चार-पांच लड़के बैठे हुए थे। ऑटो ड्राइवर वसीम को युवती जानती थी। ऑटो ड्राइवर ने घंटाघर जाने की बात कही, इसलिए वह ऑटो में बैठ गई । 
विज्ञापन


ऑटो ड्राइवर युवकों को कांशीराम कॉलोनी में छोड़ने की बात कह कर ऑटो को कांशीराम कॉलोनी में सुनसान जगह पर ले गया। जहां पर युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट अगले दिन युवती ने थाना सदर बाजार में दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना उपरांत मुस्तफा, तौकीर, वसीम, तस्लीम, शाहरुख के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

सहायक शासकीय अधिवक्ता निर्दोष कुमार ने बताया कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई के उपरांत साक्षी और गवाहों के आधार पर वसीम, तस्लीम, तौकीर, मुस्तफा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 31500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। एक आरोपी शाहरुख का मुकदमा अन्य कोर्ट में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed