सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड दो की पार्षद सहित कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल दस समस्याएं आईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि सात के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
वार्ड दो की पार्षद फूल कुमारी ने नगर आयुक्त गजल भारद्वाज को बताया कि उनके क्षेत्र का शौचालय बदहाल है, जिसका सुंदरीकरण कराने की जरूरत है। इसके अलावा नालों की सफाई नहीं हुई है। नाला सफाई भी कराई जाए। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को नाला सफाई के निर्देश दिए। वार्ड नौ की न्यू उत्तराखंड कॉलोनी निवासी पिंकू कुमार ने पानी निकासी कराने की मांग की। वार्ड छह मिशन कंपाउंड निवासी आलोक अरोड़ा ने सफाई कराने के लिए गुहार लगाई। इसके अलावा 62 फुटा रोड मदीना कॉलोनी निवासी आकिल ने सफाई कराने की मांग की। नगरायुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफाई निरीक्षक को भेजकर सफाई कराने को कहा। वार्ड 46 ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी संजय शर्मा, वार्ड 26 मानकमऊ निवासी जितेंद्र सड़क व नाला निर्माण कराने की मांग की। वार्ड छह वर्धमान कॉलोनी निवासी कमलेश गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूूूद रहे।