फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The corporation removed the encroachment, seized the bogie along with the goods

निगम ने हटवाया अतिक्रमण, सामान के साथ बोगी भी जब्त की

Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The corporation removed the encroachment, seized the bogie along with the goods
-बेहटरोड रोड पर पुल जोगियान से बेहट बस अड्डा तक चला अभियान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को बेहट रोड से अतिक्रमण हटवाया। पुल जोगियान से बेहट बस अड्डा तक चले अभियान में नगर निगम की टीम ने सड़कों पर मिले सामान को जब्त कर लिया, जिनमें एक बुग्गी भी शामिल रही। अभियान की वजह से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

नगर निगम पुल जोगियान से कुष्ठ आश्रम बेहट रोड तक डिवाइडर का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करा रहा है। इसके साथ ही सड़क का चौड़ीकरण होना प्रस्तावित है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते को साथ लेकर पुल जोगियान से बेहट रोड तक अभियान चलाया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने फुटपाथ पर रखे खोखों और अन्य सामान जिसमें चौखटें, खिड़कियां, टीन की चादरें आदि थी को जब्त कर लिया। एसडी कॉलेज तिराहे के निकट सड़क पर खड़ी की दोबोगियों, कंपनी बाग के निकट एक कबाड़ी का करीब एक ट्रक सामान जब्त कर लिया। जिसे ट्रॉलियों में लादकर निगम लाया गया। सहायक नगरायुक्त ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारी दुकानदारों को दो दिन पहले भी चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। चेतावनी दी कि यदि पुल जोगियान से बेहट बस स्टैंड तक दोबारा अतिक्रमण होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में कर अधीक्षक विनय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, सफाई निरीक्षक कैलाश, आरआई विकास, प्रवर्तनदल के नरेश चंद, प्यार सिंह, हेमराज, पवन, प्रदीप, शिवकुमार, जगपाल, रणदीप, प्रवीण, विक्रम, नबाबुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed