फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The connection between Jaish-e-Mohammed and Lashkar-e-Taiba has been found earlier also.

Saharanpur News: पहले भी मिल चुका है जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा का कनेक्शन

Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The connection between Jaish-e-Mohammed and Lashkar-e-Taiba has been found earlier also.
सहारनपुर। जिले में इससे पहले भी आतंकी कनेक्शन के मामले में सामने आ चुके हैं। देवबंद में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई आतंकियों को यूपी एटीएस वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

22 फरवरी 2019 को यूपी एटीएस व पुलिस की टीमों ने संयुक्त छापामारी में नगर के मोहल्ला खानकाह क्षेत्र की नाज मंजिल से जैश-ए-मोहम्मद के आंतकी कश्मीर निवासी शाहनवाज और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। 14 मार्च वर्ष 2022 को यूपी एटीएस ने दारुल उलूम चौक स्थित नजमी मंजिल में छापा मारकर कमरा नंबर 19 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इनामुलक हक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके संबंध में एटीएस ने बताया था कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है वह फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल के माध्यम से जिहाद से संबंधित वीडियो आदि सामग्री प्रसारित कर लोगों को जिहाद के लिए प्रेरित करता था। इसके अलावा इनामुलहक विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देशों के व्यक्तियों से जिहाद के संबंध में जुड़ा हुआ था। इसके अलावा यूपी एटीएस कई बार नगर में कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को उठाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed