{"_id":"68c1c5952cbc400e900c07ee","slug":"the-condition-of-the-roads-dug-for-the-tank-became-bad-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-158316-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टंकी के लिए खोदी सड़कों का हाल हुआ बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टंकी के लिए खोदी सड़कों का हाल हुआ बदहाल
विज्ञापन
फोटो-31
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरों। ग्राम महंगी में पानी की टंकी के लिए खोदी गई सड़कें जर्जर होने से राहगीरों को गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लखपतराय सैनी, इसम सिंह, नरेशचंद, ब्रिजपाल कोरी, महेद्र कोरी आदि का कहना है कि करीब तीन साल पूर्व गांव में पानी की टंकी लगाने के लिए कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने मशीन से सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया था। उस वक्त सड़कों की मरम्मत नहीं की गई थी। तभी से उक्त कार्य भी अधर में लटका है। ग्रामीणों काे शुद्ध पेयजल मिलना तो दूर सडकें भी बदहाल हो गई हैं। तीतरों भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित गुर्जर ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नही कराई जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पानी की टंकी का कार्य पूरा कराकर सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है।