फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The condition of the old has not improved, preparations to build new ponds

पुरानों की हालत सुधरी नहीं, नए तालाब बनाने की तैयारी

Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The condition of the old has not improved, preparations to build new ponds
सहारनपुर। लंबे समय से की जा रही कवायद के बावजूद जिले के तालाबों की हालत में सुधार नहीं हुआ है। कहीं तालाबों पर कब्जे हैं तो कहीं पर कूड़ा डाला जा रहा है। पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार नहीं हो सका और अब मनरेगा के तहत 884 ग्राम पंचायतों में नए तालाब बनाने की योजना तैयार की गई है। वर्तमान में प्रशासन के दस्तावेजों में 6024 तालाब अंकित हैं। ज्यादातर पुराने तालाबों का सुंदरीकरण कागजों में ही हुआ है। इसी को लेकर अमर उजाला ने तालाबों की पड़ताल की तो जमीनी हकीकत दावों के विपरीत नजर आई है। ब्लॉक पुवांरका के गांव हरौड़ा अहतमाल के बीचोंबीच स्थित तालाब गंदगी से अटा मिला। यहां पर सफाई कर्मचारियों द्वारा भी कूड़ा डाला जाता है। गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे और दुर्गंध भी उठ रही है। इसके साथ ही तालाब के कुछ हिस्से पर कब्जा भी है।
विज्ञापन

वहीं, गांव सैय्यद माजरा के तालाब की भी स्थिति खराब मिली। कब्जा होने की वजह से तालाब का गंदा पानी सड़कों पर फैलने के साथ ही घरों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसी तरह बड़गांव में पांच तालाब थे, लेकिन अब कस्बे में एक ही तालाब बचा है, इस पर भी अवैध कब्जे हैं। इसी तरह चिलकाना क्षेत्र के गांव बरथाकायस्थ में सात बीघा भूमि के तालाब पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने कब्जा कर पक्के मकान बना लिए हैं। तालाब की भूमि पर ही कूड़ा भी डाला जाता है। गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी की जमीन पर बने तालाब पर भी कॉलोनी काट दी गई है। इसी तरह अनेक तालाबों की हालत खराब है।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं होती कार्रवाई
गांव बरथाकायस्थ निवासी संजय कपिल का कहना है कि तालाब से कब्जे हटवाने के लिए सदर तहसील कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तालाब में गांव का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, बड़गांव निवासी ज्ञान सिंह पुंडीर का कहना है कि गांव में एक ही तालाब बचा है, जिस पर कब्जा हुआ है। छड़ी के भक्त गुलशन सागर का कहना है कि म्हाड़ी की भूमि पर प्राचीन तालाब पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत शासन से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में प्रशासन के आंकड़े
तहसील कुल तालाब कब्जे
सदर 1835 74
नकुड़ 1190 143
देवबंद 1241 152
बेहट 545 40
रामपुर मनिहारान 1231 194
योग 6042 605
बड़ी संख्या में तालाबों से कब्जे हटाए गए हैं। इसके बावजूद भी अगर कहीं पर कब्जा है तो हटवाया जाएगा। अतिक्रमण और कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

तालाबों को कब्जा मुक्त राजस्व विभाग कराएगा। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में नए तालाब विकसित किए जाएंगे। इसको लेकर खाका तैयार किया गया है। - विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed