फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The condition of the father and two daughters is improving

जहरीला पदार्थ खाने का मामला: पिता और दो बेटियों की हालत में सुधार, अब सता रही ये चिंता

Sat, 18 Jan 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The condition of the father and two daughters is improving
विकास व उसकी दोनों बेटियां - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। नंदी फिरोजपुर गांव के रहने वाले विकास और उसकी दो बेटियों का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इसी मामले में शुक्रवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


दरअसल, 13 जनवरी को नंदी फिरोजपुर निवासी विकास, उसकी पत्नी रजनी और दो बेटी परी व पलक और बेटे विवेक की जहर खाने से हालत बिगड़ गई थी।

उसी दिन डेढ़ वर्षीय बेटे विवेक की मौत हो गई थी। अगले दिन उसकी मां रजनी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, जबकि विकास और उसकी दो बेटी परी व पलक अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज अभी जारी है।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, अब्दुल गफ्फूर, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, रविदत्त, अमित, बृजमोहन कटारिया, मनोज, बिजेंद्र आदि नंदी फिरोजपुर में पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने परिवार की मदद करने के लिए आश्वासन दिया। साथ ही अस्पताल पहुंचकर विकास के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed