फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The complaint against the Pakistani writer Tariq Fateh

पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 20 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
The complaint against the Pakistani writer Tariq Fateh
तहरीर देते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में विवादास्पद पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के प्रतिविरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मुस्लिम समाज ने तारिक फतेह के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


साथ ही केंद्र सरकार से एक निजी चैनल पर फतेह के संबंध में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम पर पाबंदी लगाने की मांग की है। रविवार को मौलाना नदीमुल वाजदी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष राहत खलील के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तारिक फतेह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान और कनाडा से निकाले गए विवादास्पद लेखक तारिक फतेह एक  निजी न्यूज चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में फतेह अनर्गल बयानबाजी कर मुस्लिम समाज की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मजहब-ए-इस्लाम को लेकर तारिक फतेह की झूठी टिप्पणियों से मुस्लिम समाज को ठेस पहुंच रही है। इसलिए शीघ्र फतेह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से देशहित को ध्यान में रखते हुए न्यूज चैनल के कार्यक्रम पर पाबंदी लगाने और तारिक फतेह को हिंदुस्तान से बाहर निकाले जाने की मांग की है।

इस मौके पर आमिर उस्मानी, अधिवक्ता तहसीन खां, हसीम सिद्दीकी, शौकत खां, बिलाल सिद्दीकी, सुहैल अहमद, नदीम सिद्दीकी, मौलवी महमूद, मौलाना मेहंदी हसन ऐनी कासमी और राहिल उस्मानी आदि मौजूद रहे।


वहीं, मुस्लिम समाज से तहरीर लेने वाले एसएसआई राजीव यादव ने बताया कि उक्त तहरीर को जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। कार्रवाई के लिए शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed