{"_id":"5803d1ed4f1c1b762b291501","slug":"the-complainant-spoke-politely-to-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादी के साथ विनम्रता से बात करें पुलिस कर्मी : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादी के साथ विनम्रता से बात करें पुलिस कर्मी : एसएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में एसएसपी मनोज तिवारी ने कहा है कि पुलिस चौकियों पर आने वाले हर फरियादी की बात को सुनकर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे।
एसएसपी रविवार को कोतवाली सदर बाजार की रेलवे रोड स्थित चौकी कैंप के जीर्णोद्धार के बाद तैयार भवन का अनावरण करने के बाद पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि थाने की तरह चौकियां भी महत्वपूर्ण हैं।
जनपद की पुलिस चौकियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पुलिस चौकियों के ठीक और व्यवस्थित होने से जनता के बीच पुलिस की सक्रियता एवं उपलब्धता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा नजदीक होने की वजह से यह महत्वपूर्ण चौकी है। यहां 24 घंटे पुलिस की उपलब्धता होनी चाहिए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर और इंस्पेक्टर नरेश चौहान के अलावा चौकी प्रभारी राधे श्याम और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन