फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The city system will be smart in six months

छह माह में स्मार्ट होगा शहर का सिस्टम

Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The city system will be smart in six months
नगर निगम की स्मार्ट सिटी का कार्यालय - फोटो : SAHARANPUR
छह माह में स्मार्ट होगा शहर का सिस्टम
विज्ञापन

सहारनपुर। छह माह के भीतर शहर की ट्रैफिक, कचरा प्रबंधन, पेयजल, पथ प्रकाश समेत तमाम व्यवस्थाएं स्मार्ट रूप में नजर आएंगी। नगर निगम ने आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 21 और 22 जुलाई को कंपनियां प्रेजेंटेशन देंगी।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में आईसीसीसी की बिल्डिंग तैयार की गई है, जिसमें पूरा सेटअप तैयार किया जाना है। आईसीसीसी के तहत शहर में सीसीटीवी लगाने, ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने, सड़कों के चौड़ीकरण आदि कार्य होने हैं, जिसके लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। किसी एक कंपनी के चयन के लिए पीओसी (प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट) 21 और 22 जुलाई को सर्किट हाउस, जनमंच और लाइब्रेरी में होनी है। सर्किट हाउस और जनमंच में दो-दो कंपनियां प्रेजेंटेशन देंगी, जबकि लाइब्रेरी में एक कंपनी की प्रेजेंटेशन होगी। प्रेजेंटेशन में कमिश्नर, महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त के साथ ही पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, एसडीए, जलनिगम, सेतु निगम समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इन कंपनियों ने किया आवेदन
- हनीबल ऑटोमेटिक इंडिया लिमिटेड।
- लर्न सेंटर टर्बो लिमिटेड।
- शहपुरजी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड।
- एनईसी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड।
- बीएसएनएल।
आईसीसीसी से कंट्रोल होंगे ये कार्य
आईसीसीसी परियोजना के तहत शहर में हर चौराहे और प्रमुख मार्गों पर एक हजार सीसीटीवी लगाए जाएंगे। कैमरों से शहर की सुरक्षा तो बढ़ेगी ही, साथ ही वे नियम तोड़ने वाले वाहनों के नंबर ट्रेस करेंगे, जिसके बाद नोटिस घर पहुंच जाएगा। हादसा होने पर एक मिनट के भीतर चिकित्सा विभाग को सूचना पहुंचेगी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल ले जाएगी। कचरे पर नजर रहेगी। यातायात व्यवस्था सुधरेगी। पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि भी कंट्रोल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आईसीसीसी परियोजना के लिए कंपनी का चयन किया जाना है। इसके लिए 21 और 22 जुलाई को पीओसी होनी है, जिसमें पांच कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। कंपनी का चयन कर 15 अगस्त से पहले शहर में काम शुरू करा दिया जाएगा। काम शुरू होने के छह माह के भीतर आईसीसीसी काम करना शुरू कर देगा।
- बीके सिंह, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed