{"_id":"63e68d3b89f4aa59880bf39c","slug":"the-city-commissioner-got-angry-after-seeing-the-chaos-saharanpur-news-c-14-1-113155-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: अव्यवस्थाएं देख नाराज हुईं नगरायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: अव्यवस्थाएं देख नाराज हुईं नगरायुक्त
Sat, 11 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड़ स्थित पाश्र्वनाथ प्लाजा के बाहर नाली का निरीक्षण करती नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज
सहारनपुर। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने दिल्ली रोड और कोर्ट रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रचार के लिए खंभों और दीवारों पर अनधिकृत रूप से पोस्टर और बैनर लगाने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने को कहा, साथ ही सड़कों पर बने गड्ढों को देखकर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें तीन दिन में भरने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलकर व्यवस्थाओं को देखा। सर्विस रोड पर खाली पड़े स्थानों को हरित पट्टी के रूप में विकसित करने तथा नेकी हाउस व उसके आस पास के स्थान को व्यवस्थित कर सुंदर बनाने के निर्देश दिए। डिवाइडरों की सफाई, पैंट व धुलाई तथा रिफ्लेक्टर ठीक कराने तथा शौचालयों को स्वच्छता की दृष्टि से ठीक कराकर उनका सुंदरीकरण कराने के निर्देश साथ चल रहे अधिकारियों को दिए। कोर्ट रोड की खाली ग्रिल पर भी वर्टिका गार्डन बनवाने तथा पुराने वर्टिका गार्डन को पुन: सुसज्जित करने के निर्देश दिए। डिवाइडर ग्रिल पर लिपटें व बिजली के खंभों पर अवैध रूप से खींची गई टेलीफोन और अन्य लाइनों पर नाराजगी जताई। उन्हें उतारने को कहा गया। कोर्ट रोड पर पुलिस चौकी के बराबर में बने मूत्रालय का विस्तार करने और कचहरी हवालात के बाहर स्थित शौचालय को भी ठीक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पार्श्वनाथ प्लाजा के बाहर नाली से उबल रहे पानी और टूटी सड़क देखकर नाराजगी जताई तथा उसे ठीक कराने को कहा। कोर्ट रोड पुल के बाई ओर बनाए गए फूड कोर्ट की दीवार पर पेंटिंग कराने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने तथा वहां खड़े वृक्ष की साज सज्जा करने के अलावा सर्किट हाउस रोड के डिवाइडर पर पेंटिंग व फूलों से युक्त पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने पार्श्वनाथ प्लाजा के बाहर नाली से उबल रहे पानी और टूटी सड़क देखकर नाराजगी जताई तथा उसे ठीक कराने को कहा। कोर्ट रोड पुल के बाई ओर बनाए गए फूड कोर्ट की दीवार पर पेंटिंग कराने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने तथा वहां खड़े वृक्ष की साज सज्जा करने के अलावा सर्किट हाउस रोड के डिवाइडर पर पेंटिंग व फूलों से युक्त पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन