फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Chief Security Officer, along with the team, inspected the security arrangements for the chest.

Saharanpur News: मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ जांची चेस्ट की सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 04 Sep 2026 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Chief Security Officer, along with the team, inspected the security arrangements for the chest.
सहारनपुर। करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के बाद कई टीमों पर मामले की जांच का दारोमदार सौंपा गया है। पुलिस, एसआईटी, एनआईए तो जांच कर ही रही है। शुक्रवार को मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ चेस्ट में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर के समय सोफिया मार्केट स्थित बैंक के करेंसी चेस्ट में मुख्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही यह भी देखा कि सीसीटीवी कैमरे किस एंगल पर लगे हैं। उनसे चेस्ट के अंदर और बाहर का कितना क्षेत्र कैमरों की नजर में है। बताया जा रहा है कि चेस्ट में लगे कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही चेस्ट के स्ट्रांग रूम में तैनात गार्ड को भी अवकाश पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

करेंसी चेस्ट में आरबीआई की टीम फिर से नोटों की गिनती और जांच कर रही है। कुल मिलाकर एक बार फिर नोटों की गिनती होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं पकड़े गए जाली नोटों की संख्या और मूल्य भी बढ़ सकता है। नोट गिनने का यह काम भी शिफ्ट के हिसाब से हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरे काम में 30 से 35 अधिकारी लगे हैं, जो अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं। एक शिफ्ट सुबह आठ बजे से तीन बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शुरू होती है। इस पूरे मामले में बैंक और आरबीआई की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है। इसके साथ ही गंगोह करेंसी चेस्ट में भी जांच की जा रही है। चेस्ट के अंदर तक जाली नोट कैसे पहुंचे। यह सवाल अभी भी जांच एजेंसियों के सामने है। इस पूरे मामले के आरोपी पुलिस की पकड़ से फिलहाल बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed