फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The central agency will develop

केंद्रीय एजेंसी करेगी विकास

Thu, 04 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना केेे तीसरे चरण का परिणाम इसी महीने आ सकता है। ऐसे में सहारनपुर की उम्मीदें एक बार फिर से जगने लगी हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में अगर सहारनपुर को जगह मिलती है तो केन्द्र सरकार विकास कार्यो के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करेगी। इससे पहले केन्द्र सरकार के सचिव और मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अगस्त से पहले तक स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण का परिणाम सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


तीन राज्यों की सीमा पर बसा सहारनपुर केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में जगह बनाने के लिए प्रयासरत है। पहले चरण में खूब तैयारियों के बाद सही प्रस्ताव नहीं बनने से सहारनपुर सहित यूपी के सभी शहर इस योजना में जगह बनाने से चूक गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में राजधानी वाले शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा कराई  गई। अब तीसरे चरण के लिए सहारनपुर ने नए सिरे से तैयारियों के साथ विकास का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में स्मार्ट सिटी को लेकर सहारनपुर को उम्मीद  हैं। आपको बता दें कि तीसरे चरण के लिए 30 जून को दिल्ली में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के समक्ष प्रस्ताव दिया गया है। ऐसे में अब उस पर जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है।

 एक-एक नंबर होगा महत्वपूूर्ण
योजना की दौड़ में शामिल शहरों का चयन नंबर के आधार पर होना है। ऐसे में शहरों के प्रस्ताव पर एक-एक नंबर महत्वपूर्ण होगा। इसमें प्रस्ताव पर 60 नंबर, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 30 नंबर और जन सहभागिता पर 10 नंबर मिलने हैं।

सहारनपुर को इन्फ्रास्ट्रक्चर में मिलने वाले नंबर चुनौती होंगे। कारण, इसमें शहरी जनता को मिलने वाली सुविधाएं जैसे सिटी बस सेवा, पेयजल आपूर्ति, बिजली का मीटरीकरण, कचरा प्रबंधन सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। ऐसे में यह बेहद महत्वपूर्ण नंबर होंगे।


सहारनपुर के इन प्रस्तावों में है दम
 भूमिगत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
 एलईडी बल्व से पथ प्रकाश व्यवस्था
 सोलर लाइट के जरिये बिजली व्यवस्था को विकसित करना
 पुराने संकरे बाजारों की रेट्रोफिटिंग
 काष्ठ और हस्तशिल्प हॉट की स्थापना और निर्माण
 फल, भाजी, अनाज एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग क्षेत्र की स्थापना
 आवास आवंटन को सुनिश्चित करना
 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सुविधा संपन्न व्यवस्था
 खुले स्थान, पार्क और खेल के मैदान का सौंदर्यीकरण
 सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय और स्वास्थ्य सुविधाएं
 आपदा नियंत्रण और निदान कार्ययोजना

अधिकारी कहिन 
हमने प्रभावी प्रस्ताव तैयार किया है और हमें इस चरण में मौका मिलने की उम्मीद है। इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को पूरा करने के लिए हमने कई संस्थाओं से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग भी किया है। ऐसे में सभी कमियां पूरी हो जाएगी।
- डा. नीरज शुक्ला, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed