{"_id":"5ff46f3cca9684629073bbff","slug":"the-case-of-creating-fake-facebook-id-has-come-up-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाले अश्लील फोटो, सामने आ रहे ब्लैकमेल करने के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाले अश्लील फोटो, सामने आ रहे ब्लैकमेल करने के मामले
Tue, 05 Jan 2021 07:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Jan 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स की टीम से जुड़े और रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाले अर्जुन शर्मा की फेसबुक की फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी आईडी बनाने के बाद उनके अकाउंट पर अश्लील फोटो अपलोड किए गए। साथ ही दोस्त की सूची में शामिल लोगों से पैसे देने की अपील की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर के धोबीघाट शिवपुरी निवासी अर्जुन शर्मा ने बताया कि जब कुछ दोस्तों ने उन्हें बताया कि आपके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील फोटो अपलोड किए गए हैं तो वह हैरान रह गए। उन्होंने दोस्तों को आगाह किया है कि वे उनके नाम से किसी के अकाउंट में ऑनलाइन पैसा न डालें। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें
विज्ञापन
शहर में एक निजी चिकित्सक, अधिवक्ता और शेयर मार्केट में निवेशक के नाम पर भी फर्जी आईडी तैयार की जा चुकी हैं। इससे कई लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं। कोरोना काल में फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन ठगी और अश्लील सामग्री डालकर ब्लैकमेल करने के मामले बढ़े हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना: खौफ में मेरठ के 150 परिवार, पूरे शहर में मचा हड़कंप, तैनात की गई पुलिस
कुछ दिन पहले ही एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने भी सोशल साइट पर इस तरह की गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की थी। उनके मुताबिक, साइबर पुलिस टीम से ऐसे मामलों की जांच कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/