फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Fear has spread the peoples after gets of corona new strain

कोरोना: खौफ में मेरठ के 150 परिवार, पूरे शहर में मचा हड़कंप, तैनात की गई पुलिस

Tue, 05 Jan 2021 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Fear has spread the peoples after gets of corona new strain
मेरठ में कॉलोनी के बाहर बैरिकेडिंग की गई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना वायरस के नए रूप की चार और मरीजों में पुष्टि होने से हड़कंप मचा है। इनमें दो लोग (दंपती) टीपी नगर के संत विहार कॉलोनी के तो दो ही लोग (पिता-पुत्र) रुड़की रोड स्थित बलवंत एंकलेव के निवासी हैं। इनमें संत विहार में पहले से ही बैरिकेडिंग है जबकि सोमवार को बलवंत एंकलेव का भी मुख्य गेट बंद कराकर वहां पुलिस तैनात कर दी गई, जिसके बाद वहां के 150 परिवार खौफ में हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ब्रिटेन से लौटे संत विहार निवासी दंपती की ढाई साल की बच्ची में सबसे पहले कोरोना के नए रूप की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद इस दंपती, उनके रिश्तेदारों और संपर्क वालों के सैंपल जांच के लिए केंद्रीय लैब दिल्ली भेजे गए थे। रिपोर्ट आने के बाद बच्ची के माता-पिता और बलवंत एंकलेव में रहने वाले बच्ची के फूफा और फूफा का 15 वर्षीय बेटा शामिल हैं। इसके बाद बलवंत एंकलेव को 13 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। जबकि संत विहार कॉलोनी और मान सरोवर गार्डन 13 जनवरी तक कंटोनमेंट जोन घोषित हैं।
विज्ञापन


परिवार ने कराया था भंडारा
बलवंत एंकलेव में पिछले दो दिनों में 300 लोगों की जांच कराई गई थी। सभी लोगों को डर सता रहा था कि वे पॉजिटिव न आ जाएं। कॉलोनी में संपर्क में आने वाले परिवार ने व्रत रखने के बाद भंडारा किया था। भंडारे के चलते संपर्क में आई महिलाओं को भी क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें

आज होगा कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास 
कोरोना से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण को लेकर मंगलवार को शहर में छह स्थानों पर सुबह 10 बजे से पूर्वाभ्यास होगा। इसके लिए मेडिकल में प्लास्टिक सर्जरी वार्ड और न्यू ब्लॉक सर्जरी (एनबीएस) वार्ड तैयार किया गया, जबकि सुभारती में सर्जरी और ऑर्थो ओपीडी में वार्ड बनाया गया। वहीं, विकास भवन सभागार में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को सफलतापूर्वक कराने के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में डीएम, सीडीओ और सीएमओ ने बताया कि मॉकड्रिल (ड्राई रन) का आयोजन 12 सेशन में होगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मॉकड्रिल में कोरोना टीकाकरण के लिए की गयी तैयारियों की जांच और सुधार के बारे में पता चलेगा। हर सेशन में 25 टेस्ट लाभार्थी वहां रहेंगे। हर लोकेशन पर तीन रूम होंगे, जिसमें वेटिंग रूम, सेपरेट वैक्सीनेशन रूम और ऑब्जर्वेशन रूम होगा। वैक्सीनेटर कार्ड और सुपरविजन फार्म भी भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ के चार और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, देशभर में संक्रमितों की संख्या 42 हुई

यहां होगा पूर्वाभ्यास

मेडिकल कालेज में दो जगह, सुभारती मेडिकल कालेज दो, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकिर कालोनी में एक, संतोष नर्सिंग होम हापुड़ रोड में एक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांचली खुर्द में दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा में दो-दो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed