{"_id":"61a50e46c5e9ac4c5c503061","slug":"the-car-of-the-co-deployed-for-the-security-of-cm-yogi-was-in-saharanpur-and-the-challan-was-cut-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात सीओ की कार सहारनपुर में... मुजफ्फरनगर में कटा चालान, ये है पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात सीओ की कार सहारनपुर में... मुजफ्फरनगर में कटा चालान, ये है पूरा माजरा
Tue, 30 Nov 2021 12:01 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:01 AM IST
सार
सिस्टम का भी गजब हाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात सीओ की कार सहारनपुर में खड़ी थी और मुजफ्फरनगर में उनकी कार का चालान काट दिया गया।
विज्ञापन
चालान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कार सहारनपुर में खड़ी थी और उसका मुजफ्फरनगर में नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी होने का चालान काट दिया। यह गाड़ी भी किसी आम आदमी की नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सीओ यतेंद्र नागर की थी। परिवहन विभाग से मैसेज आने पर सीओ को इसका पता चला। उनका कहना है कि वह मुजफ्फरनगर में गए ही नहीं और उनकी कार का कैसे चालान कट गया, वह शासन स्तर से इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
यतेंद्र नागर सहारनपुर में नकुड़ सहित कई सर्किल में सीओ रह चुके हैं। इन दिनों वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लखनऊ में तैनात हैं। सोमवार को वह एक मामले में सहारनपुर न्यायालय में तारीख पर आए थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी निजी कार से पूर्वाह्न 11 बजे न्यायालय परिसर में पहुंच गए और कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
विज्ञापन
वह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक न्यायालय में मौजूद रहे और उनकी कार पार्किंग में खड़ी रही। साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल फोन पर कार का दो हजार रुपये का चालान होने का मैसेज आया। इसमें मुजफ्फरनगर में दोपहर दो बजे नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने का हवाला देते हुए दो हजार रुपये का चालान काटने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे