चंद्रशेखर पर हमला करने वाले कौन? : आखिर ये सच क्यों नहीं बता रही पुलिस, अंबाला की निकली बरामद हुई कार
Saharanpur News : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले कौन है। यह पता लगाने में पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं। लेकिन पुलिस यह अहम सीक्रेट नहीं बता रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपियों की कार अंबाला की निकली है। पुलिस ने देवबंद क्षेत्र के मिरगपुर से कार बरामद की थी। पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
पुलिस की एक टीम अंबाला भी गई है। कार एक व्यक्ति के नाम पर बताई जा रही है, लेकिन पुलिस उस व्यक्ति का नाम बताने को तैयार नहीं है। कार को पुलिस ने देवबंद क्षेत्र के गांव मिरगपुर से बरामद किया था। इस पर हरियाणा का नंबर था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन
पुलिस ने छानबीन कराई तो कार अंबाला निवासी एक व्यक्ति के नाम पर निकली। पुलिस ने उस व्यक्ति से भी पूछताछ की है, लेकिन कार हमले के आरोपियों के पास कैसे पहुंची, इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है।
यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां
वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि पूरे प्रकरण में पुलिस के हाथ कई अहम साक्ष्य मिले हैं। हमले के आरोपी से बच नहीं पाएंगे। कार अंबाला निवासी एक व्यक्ति की है। हर बिंदु पर छानबीन चल रही है।