{"_id":"6478db401a41f4b6830b82e8","slug":"the-car-fell-into-the-ditch-the-girl-and-the-driver-died-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3482-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार खाई में गिरी, युवती और चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार खाई में गिरी, युवती और चालक की मौत
विज्ञापन
अंबेहटा में हुए सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार
तीतरों में नील गाय की टक्कर से बाइक सवार और दो बच्चें गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेहटा/तीतरों। रुड़की पंचकुला हाईवे पर बिडवी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मारुति कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। उधर, तीतरों में नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार और दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे दुर्घटना हुई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फन्दपुरी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा कार सवार व्यक्ति तथा युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ नकुड़ नीरज सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान जसबीर (45) पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम बिडवी कोतवाली नकुड़ और सोनम (20) पुत्री मोबीन निवासी जगहैता नजीब थाना नकुड़़ के रुप में हुई है।
जसबीर और मृतका सोनम की मां जनपद में ही हाईवे पर एक होटल में नौकरी करते हैं। घटना के समय जसबीर होटल से सोनम को कार द्वारा लेकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। दोनों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीतरों के मोहल्ला अफगनान कला निवासी माजिद खान पुत्र फाजिल खान बाइक से सालियर रजवाहा पटरी मार्ग से वापस अपने घर लौट रहा था। अचानक सालियर मनोहरा के बीच में सड़क पार करते समय नीलगाय बाइक से टकरा गई। इससे माजिद और उसके दोनों बच्चे गिलमान (10) तथा कहकशां (8) गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा।